
एजेंसी: पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिक की कार पर ताबडतोड़ हुई फायरिंग से एक चीनी नागरिक बूरी तरह से घायल हो गया है। इधर चीनी नागरिक के मारे जाने के बाद पाकिस्तान के किसी भी आतंकी संगठन या अन्य लोगों ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। चीनी नागरिकों पर हमला किए जाने की यह दूसरी घटना है। जिसमें आज दो सप्ताह पूर्व 14 जुलाई को एक बस में बम धमाका किया गया था। जिसमें 9 चीनी इंजिनियरों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान इंजिनियरों को लेकर बस दसू बांध जा रही थी। अब देखना है इस तरह की घटना के बाद चीन के रहमोकरम पर पलने वाला पाकिस्तान के इमरान सरकार चीन के जिनपिंग सरकार कोई कड़ा कदम उठाता है या नही।
