
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत डुमरा दक्षिण ग्राम पंचायत के माथाबांध ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बाघमारा विधायक ढुलू महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, जिला सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी, गौतम गोप, प्रखंड प्रधान मीनाक्षी रानी गुड़िया, डुमरा दक्षिण पंचायत की प्रधान नम्रता सिंह मौजूद थे।
धर्माबांध पंचायत एवं भीमकनाली पंचायत के खिलाडियों के बीच प्रखंड स्तरीय फाइनल फुटबॉल मैच खेला गया। जिसमें दोनों ही पंचायत के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए धर्माबांध पंचायत टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विजेता एवं भीमकनाली पंचायत टीम ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर उप विजय घोषित हुए।
विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मंचासिन अतिथियों ने ट्रोफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त धर्माबांध पंचायत की फुटबॉल टीम अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। मंचासिन अतिथियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए बाघमारा प्रखंड का नाम पुरे झारखंड प्रदेश में रोशन हो इसी कामना के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेन्द्र सिंह, राजु रजवार, बम चटर्जी, जनार्दन गोप, बबलू मिश्रा, शंकर मंडल, शेखर रवानी, पंकज कुमार आदि शामिल थे।


