काबुल में जोरदार बम धमाका से इतने लोगों की एक साथ मौत

0
fastlive news

एजेंसी : आए दिन काबुल में बम ब्लास्ट की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है । इसी कड़ी में बुधवार को काबुल के विदेश मंत्रालय के बाहर जोरदार बम धमाका हुआ। इस बम धमाके में वहां के 20 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह धमाका विदेश मंत्रालय के बाहर हुआ वहां तालिबान और चीनी अधिकारियों के बीच बैठक चल रही थी। इस बैठक के दौरान विदेश मंत्रालय के बाहर धमाका किसने किया यह अभी तक वहां पर किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इस घटना को लेकर काबुल के अधिकारियों द्वारा गहन छानबीन की जा रही है। मालूम रहे इसके पूर्व 1 जनवरी को काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका हुआ था जिसमें 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। वही इसके पूर्व 29 दिसंबर को तालुकान प्रोविंस में भी एक जोरदार बम ब्लास्ट की घटना घटी थी । जिसमें 4 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। वही कई लोगों के घायल हो जाने की भी सूचना थी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news