
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के घाटी में आतंकियों को लेकर वहां के डीजीपी दिलबाग सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी है। राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि राज्य में आतंकियों की संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। आतंकी संगठन से जुड़े चाहे वह स्थानीय लोग हो या पाकिस्तानी लोग। फिलहाल आतंकी संगठन को मजबूत करने के लिए जो भी आतंकी घाटी में बचे हुए हैं या तो उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा या जो गिरफ्तार नहीं होंगे उन्हें एनकाउंटर में मार दिए जाएंगे। हालांकि आतंकियों की संख्या को लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने आतंकियों की संख्या के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।