
एजेंसी : इजरायल में 30 से अधिक रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायल ने लेबनान और गाजा में हमास के ठिकानों पर जवाबी हमला किया। अधिकारीयों का कहना था कि हमले लेबनान से इज़राइल की ओर रॉकेट हमला किया गया था। इसराइल में हुऐ इस हमले के लिए वहां के अधिकारी ने आतंकवादी संगठन हमास को दोषी ठहराया। इस हमले की विस्तृत जानकारी देते हुए इजरायल के अधिकारीयों ने कहा कि इज़राइल में हमले के पूर्व लेबनान से 34 रॉकेट लॉन्च किए गए थे। आगे कहा गया है कि इन 34 रॉकेट में से 25 को वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया। यह भी कहा जा रहा है कि फिलिस्तीन के टनल और ट्रेनिंग वाले कई जगहों को भी रॉकेट हमले कर निशाना बनाया था।