
कोलकाता : बॉलीवुड जगत के जाने-माने कलाकार मिथुन चक्रवर्ती को आज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है कहा जा रहा है कि आज सुबह से ही बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसके परिजनों ने उसे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया । मिथुन चक्रवर्ती के एक गरीबी में उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह से ही मिथुन चक्रवर्ती अपने आप को काफी असहज महसूस कर रहे थे। जो उनके स्वास्थ्य की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया । इधर करीबी सूत्रों ने जानकारी देने के साथ यह भी बताया कि फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती को लेकर घबराने की कोई बात सामने नहीं आई है । अभी तक मिथुन ठीक-ठाक तो हैं। वहीं डॉक्टर उनकी सभी तरह की जांच कर रहे है।