
एजेंसी : पिछले दिनों पाकिस्तान में हुए आम चुनाव को लेकर नया अपडेट आया है । जिसमें वहां के किसी भी पार्टी को अभी तक के आंकड़े में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुई है। इसलिए अब वहां की सरकार बनने का उम्मीद गठबंधन पर टिका हुआ है। पाकिस्तान के मुख्य तीन पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ , पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और इमरान खान की पार्टी थी। जो ये तीनों चुनाव मैदान में दमदार पार्टी के रूप में थी । लेकिन इन तीनों में किसी को भी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुई। जो वहां की सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 133 सीटों की आवश्यकता है। जो किसी भी पार्टी के पास नहीं है। जो आंकड़ा सामने आया है उसमें पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ को 72 सिट, बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपल पार्टी को 52 सीट,और इमरान खान की पार्टी को समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को कुल 97 सीट मिली है । इस तरह वहां अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं है। जो अब सरकार बनाने के लिए गठबंधन पर टिका हुआ है। मालूम रहे कि पाकिस्तान में कुल 265 सीटों पर चुनाव हुए हैं।