
लखनऊ : यूपी के गाने गाजीपुर से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आई । इस भीषण सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरी बस में सवार तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि गाजीपुर से अयोध्या से दर्शन कर यात्रियों से भरी बस बिहार जा रही थी। तभी गाजीपुर में एक डंपर से बस का जोरदार टक्कर हुई। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना इतनी भीषण थी कि चालाक सहित 3 यात्रियों की मौत मौक़े पर ही हो गई। इस घटना में घायल लोगों को गाजीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर ईलाज के लिए मऊ भेज दिया।