
भोपाल : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जहां मौत हो गई है वहीं 19 लोग घायल हो गए हैं । जिनमें से कई लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह दतिया जिले के दुसरडा थाना क्षेत्र के जोरा गांव के मेथाना पाली स्थित जगह के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस ट्राली के पलटने से उसमें मौजूद पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । इस घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं । इन घायल लोगों में से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है । घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल इन सभी लोगों का इलाज मध्य प्रदेश के रतन गढ़ माता मंदिर में किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है इस घटना की छानबीन में जुटी।