
लखनऊ : अयोध्या के पावन भूमि में नवनिर्मित भगवान श्री राम लला के मंदिर को आतंकी संगठन ने बम से उड़ाने की ऑडियो वायरल किया है। राम लला के मंदिर को बम से उड़ाने की जो धमकी ऑडियो वायरल की गई है वह जैश-ए-मोहम्मद का बताया जा रहा है । यह धमकी भरा ऑडियो जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी द्वारा जो ऑडियो जारी किया है उनमें आतंकी ने कहा है कि हमारे मस्जिद को हटाकर वहां मंदिर बना दिया गया है। इसलिए इस मंदिर को उड़ाना ही होगा। राम लला की मंदिर को उड़ाने की धमकी आने के बाद ही केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखकर छानबीन आरम्भ कर दी गई है।