
दिसपुर : पिछले दिनों असम में आई भीषण बाढ ने वहां के 15 जिलों को अपनी चपेट में लेकर काफी लोगों को प्रभावित किया है । बताया जाता है कि असम के जिन 15 जिलों में भीषण बाढ आई है वहां अब तक करीब 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इन जिलों में बाढ़ से डेढ़ लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम में आई भीषण बाढ को देखते हुए असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ की स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि मंगलवार को हैलाकंदी जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस तरह यदि देखा जाए तो भीषण बाढ के कारण डेढ़ लाख से अधिक लोग आज भी प्रभावित हैं । प्रभावित लोगों को सुविधा देने के लिए असम सरकार की प्रशासनिक टीम पूरी तरह से काम कर रही है