
गैंगटॉक : सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग और आस-पास के क्षेत्रों में पिछ्ले सप्ताह हुए भूस्खलन और भारी वर्षा के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। उन प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पिछले सप्ताह से ही सिक्किम प्रशासन काफी
प्रयासरत है। इसी कड़ी में पिछले दिनों मगन जिले के लाचुंग
और आसपास के इलाकों के प्रभावित पर्यटको में से करीब 1225 पर्यटकों को जोखिम जगह से बाहर निकाल लिया गया है । सिक्किम के इन इलाकों में हुए भूस्खलन और भारी वर्षा के कारण कम से कम 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है । इस घटना को लेकर वहां के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ( ए डी एम) विष्णु लामा ने जानकारी देते हुए कहाहै कि आने वाले कुछ दिनों में अगर मौसम अनुकूल रहा तो क्षेत्र में फंसे बाकी पर्यटकों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने इतना तो आश्वासन दिया है कि बुधवार तक क्षेत्र में बाकी फंसे पर्यटकों को बाहर निकाल लिया जाएगा