
चेन्नई: चेन्नई से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह सड़क दुर्घटना किसी आम चालक से नहीं बल्कि एक राज्यसभा सांसद की बेटी से हुई है । बताया जाता है की बीड़ा मस्ताव राव राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति के उपर अपना लग्जरी कार चढ़ा दिया । जिससे उस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई । राज्यसभा सांसद की बेटी द्वारा फुटपाथ पर सो रहे हैं व्यक्ति की लग्जरी कर चढ़ा देने के बाद उनकी मृत्यु हो जाती है और इस सड़क दुर्घटना में आरोपी माने जाने वाली सांसद की बेटी को स्थानीय थाने से जमानत भी मिल जाती है। जो सोचने का विषय है। इस घटना के बाद सांसद की बेटी के जमानत मिल जाने के बाद वहां के लोगों ने सांसद के बेटी की खूब आलोचना कर रहे हैं । खबर यह भी आ रहा है कि फुटपात पर जो व्यक्ति सोया हुआ था वह नशे की हालत में था। इस घटना के बाद पुलिस की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।