
दिल्ली : वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के माल खाने में भीषण आग लग गई। इस आग लगी की घटना में माल खाने में रखा सैकड़ों गाड़ियां जल कर नष्ट हो गया है। यह भीषण आग इतनी भयंकर थी कि इसका धुंआ काफी दूर तक के लोगों को दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी दमकल के सात गाडियां लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घटना को लेकर सोनिया विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आग किस कारण से लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।