
जयपुर : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से दिल दहलाने
वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात को बाइक में सवार सवार सभी एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गया। वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक ही परिवार के सभी लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे । तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। जिससे बाइक में सवार पांच लोगों की मौत हो गई । जो एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई वह घटना में काफी दूर जाकर गिर गई । जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां वाहन को जब्त कर लिया है । फिलहाल पुलिस इस घटना में अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है । और घटना की छानबीन कर रही है।