
एजेंसी : अमेरिका के फ्लोरिडा में आई डेबी नामक तूफान ने वहां का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी तूफान और वर्षा के कारण फ्लोरिडा और जॉर्जिया में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए नेशनल हरिकेन सेंटर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अमेरिका के चार्ल्सटन सवाना और दक्षिण-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के कई शहरों में इससे विनाशकारी बाढ़ आने की पूरी संभावना है। कहा जा रहा है कि फिलहाल अमेरिका के कई राज्यों के अलावा दक्षिण-पूर्वी और मध्य अटलांटिक तटों पर कई दिनों तक इस डेवी नामक तूफान अपना कहर बरफा सकता हैं। फिलहाल तूफान से निपटने के लिए वहां की सरकार की ओर से पूरी तैयारी की गई है।