
बाघमारा : भाजपा की सरकार बनते ही चुन – चुन कर सभी
घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का काम करेंगे। उक्त बातें
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के मालकेरा बीटीएम हाई स्कूल मैदान में आज भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प सभा में कहा। सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बाघमारा की जनता से संवाद कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। केंद्रीय मंत्री शाह ने झारखण्ड में कथित रूप से हुए घुसपैठ को लेकर हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। सभा को बाघमारा के भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने भी संबोधित किया। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि आने वाला समय बाघमारा और झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा उन्होंने कहा कि आज मुझे गर्व हो रहा है कि देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से बाघमारा की जनता को नई दिशा और ऊर्जा मिली है । सभा के अंत में महतो ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि”यह समर्थन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। हम मिलकर बाघमारा को न केवल एक बेहतर भविष्य देंगे । बल्कि पूरे झारखंड में भाजपा की सरकार को मजबूत करेंगे। सभा में धनबाद सांसद ढुलू महतो भी उपस्थित रहे। उन्होंने कमल निशान को बाघमारा का स्वाभिमान बताते हुए भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने धनबाद लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलवाया।