भाजपा सरकार आदिवासियों की अधिकार छीन रही है : राहुल

0
fastlive news

धनबाद : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सह लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जलेश्वर महतो के पक्ष में बाघमारा में चुनावी सभा में जनता को अभिवादन करते हुए जौहर कहा। सभा में पहुंची हजारों की संख्या में बैठी महिला पुरुषों ने भी हाथ हिलाकर कांग्रेस पार्टी का नारे लगाए। वही सभा से पूर्व राहुल गांधी को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यशी जलेश्वर महतो ने बुके देकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछडे व अल्पसंख्यकों लिए कार्य नहीं कर रही हैं। उन्होनें कहा कि झारखंड में कांग्रेस महागठबंधन की सरकार आम नागरिक, गरीब, आदिवासी, पिछडे व अल्पसंख्यकों की हीत में कई कल्याणकारी कार्य कर रही है। आगे उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगमी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर झारखंड में फिर से कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनाईये। राहुल गांधी ने जनता से कहा भाजपा की मोदी सरकार ने जो जीएसटी का नियम बनाया है वह गरीबों का पैसा चोरी करने का नियम है। एक अरबपति को किसी सामान की खरीदारी में जितना जीएसटी टेक्स देना पड़ता है उतना ही जीएसटी टेक्स गरीब, मजदूर, किसान को भी चुकाना पड़ता है। आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अरबपतियों की शादी में जाते है लेकिन किसी आम नागरिक एवं मध्यम वर्ग की शादी कार्यक्रम में नहीं जाते है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान मे जिस दिन जाति जनगणना बिल पास होगा उस दिन देश में क्रांति आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन के मालिक तो देश के आदिवासी वर्ग के लोग है। जो अधिकार आदिवासीयों को मिलना चाहिए वह अधिकार भाजपा की सरकार आदिवासियों से छीन रही है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती है तो जनता को 450 रुपये में गैस सिलेंडर, 7 किलो रासन, माइया सम्मान योजना की राशि 2500 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा 10 लाख युवाओं को रोजगार , किसानों को धान खरीदारी के लिए 3200 रुपये प्रति क्विंट, गरीब व आम नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाएगा।

सभा में अधीर रंजन चौधरी, पर्यवेक्षक ओम प्रकाश कुंवर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव मह्तो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, धनबाद जिला प्रत्याशी अजय दूबे, सुल्तान अहमद, अभिजित राज, बेला प्रसाद, कुमार गौरव, लगनदेव यादव, राहुल महतो आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन