
लखनउ : यूपी के कटरा बिल्हौर हाईवे पर हरदोई में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस भीषण सडक दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही पांच लोग गंभीर से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बोलेरो में सवार दस लोग एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान हरदोई में मल्लावां के कटरा बिल्हौर हाइवे पर एक बस ने बॉलरों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया । वहीं घटना में मृत सभी लोगों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।