
धनबाद : धनबाद ईसीआरकेयू की ओर जाते से जनसंपर्क अभियान के तहत धनबाद लोको शेड के समीप एक जनसभा
का आयोजन किया गया। जनसभा में मौजूद ईसीआरकेयू के एन के खवास,टी के साहू,आर के सिंह और आर के लकड़ा ने झंडा छाप पर मोहर लगाकर ईसीआरकेयू को भारी मतों से विजय बनाने के लिए अपील किया। वहीं रेल कर्मचारियो ने भी समर्थन का भरोसा दिया। सभा में आईआरएफ और ईसीआरकेयू के उपलब्धियां को रेल कर्मचारियों को सामने रखे। सभा को संबोधित करते हुए यह कहा कि ईसीआरकेयू हमेशा रेल कर्मचारियों के साथ है और भविष्य में भी साथ रहेगा। सभा के दौरान परमेश्वर कुमार,तपन बिस्वास, एस के गुरुंग,नीलम कुमारी, अनु रंजन, मो इक़बाल,ज़फर सिद्दीकी,मृग भूषण सिंह,एम के तिवारी,एस के मण्डल,रवि रौशन कुमार,कैलाश महतो,सुशील किस्कू,मिथिलेश कुमार दस,अशोक कुमार महतो,सुदर्शन कुमार महतो,शिव जी प्रसाद,चंद्रशेखर रवानी,रविन्द्र रवानी,रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।