
एजेंसी : चीन ने एक बार फिर नए वायरस को जन्म देकर पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर करेगा। क्योंकि कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से ही चीन में एक नया वायरस फैल रहा है। जिसका लक्षण, कोरोना जैसे वायरस से मिलता जुलता है। चीन में फैल रहे इस नए वायरस का नाम हयूमन मोटान्यूमो वायरस के नाम से जाना जा रहा है। इस नए वायरस के किसी दूसरे देश में फैलने को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि चीन के जिन प्रांत में यह वायरस के फैलने की पुष्टि हुई है वहा इमरजेंसी भी लगाया गया है। जानकारो का कहना है कि जिन लोगों ने यह नए हयूमन मोटान्यूमो वायरस पाए गए है उनमें खासी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण होने के संकेत सामने आए है। फिलहाल यह वायरस कितनी जानलेवा है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।