
लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित आस्था के इस महाकुंभ में लोगों को ढेर सारी बधाई दी है । पौष पूर्णिमा को आरंभ होने वाले इस महाकुंभ त्रिवेणी संगम पर लाखों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की है। आज प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के दिन इस महाकुंभ का शुभारंभ हो रहा है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाखों श्रद्धालुओं को बधाई दी है। इस महापर्व को लेकर सीएम योगी ने कहा है कि यह अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना के साथ एवं पवित्र मन से आस्था की डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। इसके अलावा सीएम योगी ने सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण करने की कामना मां गंगा से किए है।