
दिल्ली : मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कड़ा कदम उठाया है। उपराज्यपाल सक्सेना ने दिल्ली में आपराधिक गतिविधियों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या प्रवासियों की संलिप्तता पर गंभीर चिंता जताते हुए सक्त से सक्त कदम उठाने की ठानी है। कहा जा रहा है कि अवैध बंग्लादेशियों के आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। जिसमे उन्होने अपने पत्र में कमिश्नर को निर्देश देते हुए अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या जैसे घुसपैठियों की पहचान के लिए एक विशेष मिशन के तहत कार्य करने को कहा है। जो आने वाले दिनों में किसी भी अवैध बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठियों द्वारा किसी तरह की आपराधिक घटना को अंजाम नहीं दे सके।