
हैदराबाद : तेलांगाना सरकार की ओर से ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले का समर्थन राहुल गांधी ने खुले दिल से किया है। इतना ही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जातिगत जनगणना से ही पिछड़े और वंचित समुदायों को उनका उचित हक मिलेगा। राहुल गांधी ने जाति जनगणना को सिर्फ तेलंगाना ही नहीं पूरे देश के लिए जरूरी बताया है। उन्होंने इतना कहा है कि पिछड़े और वंचित समुदाय के लोगों को उनका हक मिलने से ही सामाजिक और आर्थिक स्थिति का विश्लेषण कर नीतियां बनाई जा सकती है। जिससे देश के सभी समुदायों के लोगों के लिए एक अच्छा होगा।