
देहरादून : मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल के स्विमिंग पूल में एक तेरह वर्षीय छात्र के डूबने की खबर सामने आई है। उक्त छात्र सुबह को उक्त स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करने गया हुआ था। तभी वह प्रैक्टिस के दौरान ही स्विमिंग पूल में डूब गया और यह बाहर नहीं निकल सका। उक्त छात्र स्विनिग पुल से बाहर नहीं निकल पाने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उक्त छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त घटना को लेकर मामला दर्ज कर गहन छानबीन आरंभ की। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र दिल्ली का रहने वाला था जो मसूरी के उक्त स्कूल में सातवी कक्षा में पढ़ता था। फिलहाल इस मामले में छानबीन जारी है।