मुखिया पति शंकर बेलदार पर फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज

0
fastlive news

बाघमारा। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समीप डुमरा–फुलारीटांड सड़क पर सोमवार शाम मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति शंकर बेलदार पर अपराधियों ने जानलेवा फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, भूली में चल रहा है।
घटना के बाद बाघमारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया और मंगलवार सुबह शंकर का फर्द बयान दर्ज किया। उनके बयान के आधार पर तेलोटांड निवासी विश्वजीत चक्रवर्ती उर्फ विशु, अभय पासवान उर्फ बंगाली, विमल पासवान तथा दो अज्ञात पर कांड संख्या 57/25 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट में मुकदमा हुआ है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
रंजिश में हुई फायरिंग
शंकर ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को बेनीडीह फाटक के पास उनके सहयोगी द्वारा लगाया गया स्ट्रीट पोल विशु ने उखाड़ दिया था। इसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और विशु ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में सोमवार शाम शंकर पर हमला किया गया।
घटनास्थल से सबूत बरामद
मंगलवार सुबह पुलिस ने बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर से खून के धब्बों का नमूना एकत्र किया और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजने की तैयारी की।
दोनों पक्षों पर पहले से आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विश्वजीत चक्रवर्ती उर्फ विशु के खिलाफ बाघमारा थाना में 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, आगजनी और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वहीं शंकर बेलदार पर भी बाघमारा और बरोरा थाने में कुल 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें गोलीबारी, हमला, अवैध खनन, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम से जुड़े केस शामिल हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन