
बाघमारा : कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती का माहौल रविवार को भक्तिमय सा नजारा दिखा । भक्तिमय इस कारण दिखा गया कि रक्षा काली मंदिर में मां की नई प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो दिनी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन था। कतरास कपुरिया सड़क के किनारे अवस्थित रक्षा काली मंदिर में हवन-पूजन किया गया। रात को विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां रक्षा काली की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजनोत्सव के दौरान इलाके के चारों दिशाओं में गूंज रही वेद मंत्रोच्चार ने भक्तों को आध्यात्मिक शांति और जुड़ाव का एहसास कराया। पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और हवन, पाठ में भाग लिया। धार्मिक उदघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पंडित सुकुमार बनर्जी ने पूजन संपन्न कराया।