धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

0
fastlive news

धनबाद। धनबाद न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बुधवार सुबह यह धमकी ईमेल के जरिए कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजी थी। संदेश मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।

एहतियातन कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। न्यायालय में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, वादियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके। कुछ समय के लिए अदालत की कार्यवाही भी प्रभावित रही।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। हर संदिग्ध वस्तु और स्थान की जांच की जा रही है। साथ ही ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय किया गया है। हलांकि  पुलिस को अभी तक किसी प्रकार का बम नहीं मिला है। जांच जारी है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। जांच पूरी होने तक न्यायालय परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन