
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा के चहेते नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने पटना के लोकभवन में 11 बजे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही दो नेताओं को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई गई। सनद रहें कि 46 साल के इतिहास में पहली बार बिहार में भाजपा का सीएम बना है। इस तरह देखा जाए तो बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है।