
दिल्ली : बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए इसे जल्द लागू करने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का समर्थन कर अधिनियम पर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग कोटा देने की भी मांग की है। बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए
कहा कि उस समय कांग्रेस सत्ता में रहते हुए इस मुद्दे पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया है।