बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली तार विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, फायरिंग की भी चर्चा

0
fastlive news

बाघमारा। बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा गांव में बिजली तार जोड़ने को लेकर उपजा विवाद शनिवार की रात हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। शुरुआत मामूली कहासुनी और गाली-गलौज से हुई, लेकिन देखते ही देखते अपर मंदरा और माथाबांध गांव के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, झड़प के दौरान फायरिंग होने की भी चर्चा है। वहीं, दो वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना भी सामने आई है। हालांकि, देर रात तक पुलिस ने फायरिंग और वाहन क्षति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।
घटना में मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का विभिन्न स्थानों पर इलाज कराया जा रहा है।
वारदात के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग बरोरा थाना परिसर में डटे रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से आवेदन लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश