ग्रामीणों की लड़ाई अब मेरी जिम्मेदारी : संजीव सिंह

0
fastlive news

बाघमारा। मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा के आंदोलन को रविवार को नया राजनीतिक समर्थन मिला, जब धनबाद के नव निर्वाचित मेयर एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह मधुबन पहुंचे। अभिवादन सह मिलन समारोह में शामिल होकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मधुबन के ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई अब केवल मोर्चा की नहीं, बल्कि उनकी भी है।
मेयर के स्वागत में नवागढ़ मोड़ स्थित विनोद बिहारी महतो स्मारक के पास जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद उन्होंने स्व. विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जुलूस के साथ मधुबन कार्यालय पहुंचे, जहां 51 किलो की माला, शॉल और बुके देकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने की।
सभा का संचालन करते हुए डेगलाल महतो ने कहा कि एमडीओ मोड के तहत इन्दु कूरी आउटसोर्सिंग कंपनी के आने के बाद क्षेत्र में विस्थापितों, रैयतों और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है। उनका आरोप था कि कंपनी कोयला उत्खनन तो कर रही है, लेकिन प्रभावित परिवारों को न उचित मुआवजा, न पुनर्वास और न ही रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आंदोलन के कारण उनका तबादला एरिया-12 कर दिया गया था, जिसे संजीव सिंह के हस्तक्षेप से रद्द कराया गया।
अपने संबोधन में मेयर संजीव सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को अतिक्रमणकारी बताना अन्याय है। उन्होंने कहा, “बीसीसीएल ने अपने हित में लोगों को यहां बसाया था, इसलिए अब किसी को खुद को अतिक्रमणकारी कहने की जरूरत नहीं है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ूंगा।”
ग्रामीणों ने भी दोहराया कि वे विकास और राष्ट्रहित के विरोधी नहीं हैं, लेकिन भूमि अधिग्रहण की स्थिति में उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार मिलना चाहिए।
इस मौके पर डेगलाल महतो, मुकेश कुमार महतो, स्वरुपानंद महतो, अमित महतो, करण महतो, सुदामा महतो, टिंकू रजवार, सुमन दशौंधी, मिठाई महतो, राजा घोष, अजय चौहान, प्रमोद चौहान, प्रकाश महतो, भरत महतो, मुक्तेश्वर महतो, सुमन बाउरी, बबलू महतो, उमेश महतो, अरुण दे, लंबू महतो, कैलाश महतो, रवींद्र महतो, थानु महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन