
धनबाद : मुख्य मार्ग की जर्जर हालत और बारिश के बाद हुए जलजमाव को लेकर जेएलकेएम नेता आक्रोश अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाली पर ध्यान आकर्षित करने के लिए जेएलकेएम नेता आशीष महतो अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे। इतना ही नहीं उन्होंने सड़क के गड्ढों की विधिवत पूजा-अर्चना कर अनोखे और सांकेतिक तरीके से विरोध प्रदर्शन भी किया। आशीष महतो ने आरोप लगाया कि वर्षों से यह मुख्य सड़क बदहाल है लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही जनप्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसे लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।