बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रथ उपायुक्त ने किया रवाना

0
fastlive news

धनबाद : राज्य सरकार एवं भारत सरकार के सौजन्य से संचालित “बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” को सफल को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। जिसको लेकर गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर से धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जिले के प्रत्येक कृषक (ऋणी एवं गैर-ऋणी) तक इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पहुंचाना है। यह जागरूकता रथ जिले की अधिसूचित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को मात्र ₹1 के टोकन शुल्क पर फसल बीमा कराने की प्रक्रिया को पूरा कर उसका लाभ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा कराने के लिए केवल एक रुपया का टोकन शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त बीमा के लिए कोई अन्य शुल्क देय नहीं है। कहा गया है कि जिले के किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र , राष्ट्रीयकृत / क्षेत्रीय ग्रामीण / जिला सहकारी बैंक शाखा, भारत सरकार के PMFBY पोर्टल (www.pmfby.gov.in) या ‘क्रॉप इंश्योरेंस ऐप’ के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन