
चेन्नई: ‘‘ तेलुगु अभिनेता और नेता नंदमुरी बालकृष्ण ने भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न को लेकर एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंन भारत रत्न की अपमान करते हुए विवादित बयान में कहा है कि ‘‘भारत रत्न उनके पिता एनटीआर के नाखून के बराबर है।’’ यह बयान बालकृष्ण ने एक तेलुगु टीवी चैनल में एक बातचीत के दौरान दी है। इतना ही नहीं उन्होंने एआर रहमान को लेकर भी एक विवादित बयान दिया। जिसमें बालकृष्ण ने कहा कि ‘‘ उन्हें नहीं पता कि एआर रहमान कौन है। इतना ही नही बालकृष्ण को लेकर कहा जा रहा है कि बालकृष्ण अक्सर ऐसे बयान देकर देश में नया विवाद खड़ा करते है।
