
मुंबई: स्वस्थ्य को लेकर फिल्मी जगत से लेकर टीवी सितारे भी योगाभ्यास का साहारा लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे है। इसी कड़ी में आज अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बाॅलीवुड के सितारे शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, सोनम कपूर, जैकलीन फर्नांडीस, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण एवं टीवी कलाकारों ने इस योग दिवस में अपना बहुमूल्य समय देकर अपनी तस्वीरे और वीडियो शेयर कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का काम किया है। इसके अलावा योग दिवस पर बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी योग की खासियत को बतायी। वहीं हाल ही में आयुष मंत्रालय ने अनुष्का शर्मा का योग का फायदे बताने वाला वीडियो शेयर कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का काम किया है।