
:: पाक के ग्वादर और तुरबत हवाईअड्डों को छोड़कर
एजेंसी: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन फिर से बहाल करने की अनुमति पाकिस्तान सरकार ने दे दी है। पाक के इन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उड़ानों के लिए तुरबत और ग्वादर को छोड़कर देश के सभी हवाई अड्डों को अनुमति दे दी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए पाक के एविएशन डिवीजन के प्रवक्ता अब्दुल सतार खोखर ने अपने बयान में कहा है कि वर्तमान में कोरोना वायरस स्थिति और कार्यान्वयन में समय समय पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय की गई अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की अनुमति प्रतिबंध और सीमाओं के अधीन होगी। वहीं उन्होंने अपने दिए गए बयान में दो टूक शब्दों में कहा है कि जो भी अनुमति दी गई है वह स्वास्थ्य प्रोटोकाॅल के अनुसार ही दी गई है।