अपराधियों ने अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी के डम्पिंग पॉइंट में कर्मी के साथ मारपीट कर वाहन क्षतिग्रस्त किया

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी अम्बे में बुधवार अहले सुबह करीब 3 बजे डम्पिंग पॉइंट पर अपराधियों द्वारा खड़ी भोलवो गाड़ी को तोड़फोड़ एवं साइड इंचार्ज विमान चटर्जी के साथ मारपीट किया गया। सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकारी और बाघमारा पुलिस मौके पर पहुचीं। जिसके बाद मारपीट में घायल विमान चटर्जी को इलाज के लिए कतरास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमान चटर्जी ने घटना की लिखित शिकायत पत्र बाघमारा थाना को देकर करवाई की मांग की हैं। विमान ने लिखित शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि अहले सुबह चार-पांच नकाबपोश अपराधी हाथों में हथियार लेकर आये

घायल साइड इंचार्ज विमान चटर्जी

और खड़ी एक गाड़ी का शीशा फोड़ दिया। साथ ही मेरे साथ मारपीट कर कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया और जान मारने की धमकी दिया। अपराधियों ने कहा हमारे लोगों को रोजगार दे और अम्बे प्रबंधन से कह दे कि प्रति माह एक लाख रुपये रंगदारी दे अन्यथा बहुत बुरा होगा। फिलहाल बाघमारा पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। ज्ञात हो की 16 मार्च को भी अम्बे कार्यालय परिसर में अपराधियों द्वारा दो गाड़ियों में आग लगाकर अन्य दो गाड़ीयों को क्षतिग्रस्त किया गया था साथ ही एक वाहन चालक के साथ मारपीट करते हए हवाई फायरिंग भी किया गया था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन