करोना काल में भी विद्या भारती के विद्यालय समाज के अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है : अजय तिवारी

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में गुरुवार को विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी एवं विद्या भारती बिहार क्षेत्र के सह सचिव नकुल कुमार शर्मा एवं तथा विद्या भारती झारखंड के वरिष्ठ संभाग निरीक्षक अमरकांत झा के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय निरीक्षण के क्रम प्रदेश सचिव द्वारा स्थानीय प्रबंध समिति के साथ बैठक भी हुई साथ ही साथ आचार्यों के साथ भी एक औपचारिक बैठक संपन्न की गई। बैठक में परिचय का कार्य विद्यालय के उप प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू के द्वारा कराया गया। जबकि विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि विगत डेढ़ वर्षो से करोना के कारण जो वैश्विक महामारी फैली हुई है। इस महामारी के काल में भी विद्या भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के सहयोग और सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विद्या भारती के विद्यालय समाज के विभिन्न स्तरों के लोगों के साथ ताल से ताल मिला कर काम कर रहा है। आचार्यों की कर्मठता की अग्नि परीक्षा इस करोना काल में हुई है।

प्रदेश सचिव ने संपूर्ण आचार्य टोली से आग्रह किया है कि हमारे आचार्यों में छिपी हुई ऊर्जा और शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है और शिक्षण जैसे ईश्वरीय कार्य में सच्चे हृदय से लगे रहना चाहिए। परिणाम देने वाला ईश्वर है प्रदेश सचिव के उद्बोधन से आचार्य टोली अपने आपको ऊर्जावान महसूस करने लगे और विश्वास दिलाया कि वे योजना के मूल रूप को मूर्त रूप देंगे। मौके पर सभी आचार्य बंधु भगिनी के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, संरक्षक सीताराम चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक चंद्र मिश्र ,सचिव विजय कुमार शर्मा, सह सचिव गोपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आदि सभी अधिकारी वृंद का गरिमामय उपस्थिति रही।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन