
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बाघमारा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक काले बादलों ने पुरें आसमान को घेर लिया। दिन के दो बजें ही शाम होने जैसा नजारा दिखने लगा। थोड़ी ही देर में क्षेत्र में झमाझम बारिश होने लगी। जिससें उमष भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम काफी सुहाना हो गया। लेकिन बुधवार हुए तेज आंधी पानी की वजह से गुल हुई बिजली 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी सुचारू रूप से क्षेत्र बहाल नहीं हुई हैं। बिजली नहीं रहने से लोगों पानी एवं अन्य समस्याओं का सामान करना पड़ रहा हैं।
