
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के मुराईडीह पंचायत क्षेत्र के मुराईडीह बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास शनिवार को बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो एवं जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि शेखर सिंह, मुराईडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहन महतो तथा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश साव के द्वारा किया गया। भवन निर्माण कार्य डीएमएफटी मद से भवन प्रमंडल धनबाद के द्वारा किया जायेगा। निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 15 लाख 12 हजार रुपए है। मौके पर हरि रवानी, गौतम रवानी, किशोरी रवानी , रणधीर झा, संदीप गांधी, मनोज सिंह, सुभाष सिंह, जालिम सिंह, जवाहर लाल सिंह, राहुल रवानी आदि मौजूद थे।