
बाघमारा : तेली कल्याण समिति बाघमारा एवम् तेली युवा चहुँमुखी विकास समिति बाघमारा के संयुक्त तत्वाधान में भामाशाह शाह तेली धर्मशाला का भूमि पूजन मुराईडीह में किया गया। भूमि पूजन का कार्यक्रम तेली कल्याण समिति बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष श्री राजाराम महतो के करकमलों से समपन्न हुआ। भवन के निर्मित होने से आसपास के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित समिति के जिला अध्यक्ष श्री बलदेव महतो ने कहा कि आपसी सहयोग से भव्य एवम् सुन्दर भामाशाह तेली धर्मशाला का निर्माण कराया जायेगा। तेली युवा चहुंमुखी विकास समिति के प्रखंड अध्यक्ष श्री दीपक ने कहा कि धर्मशाला का निर्माण सभी वर्गों के लिए उच्चस्तरीय कार्य है। मौके पर मदन मोहन महतो, राजाराम महतो,बैजनाथ महतो, नागेन्द्र साव, दीपक प्रसाद, मदन मोहन महतो,अरुण कुमार खेदु, नारायण महतो, मणिलाल साव,जयलाल महतो,अनिल महतो,धनु महतो,चंडी चरण महतो, जीवन लाल महतो,मदन महतो,ललिता देवी, छूटु महतो,पाल चन्द महतो,जगदीश महतो,कृष्णा साव,बच्चन लाल साव बैंकुठ महतो,मोहन महतो,अशोक साव, का सक्रिय योगदान रहा