
पटना : पर्यावरण को सुदृढ बनाकर प्रदूषण को रोकने के लिए जहां दिल्ली सरकार राजधानी में ऑड ईवन लागू करने का फैसला लिया। सरकार अपने स्तर से प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास में लगी है। वहीं बिहार के वेद प्रकाश नामक युवक एक नए अंदाज में लोगों को जागरूक करने के लिए एक बोर्ड लेकर क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को जागरूक कर रहा है। बोर्ड में उन्होंने किसी संस्था का नाम नहीं लिखा है बल्कि अपने गर्लफ्रेंड की तकलीफ को दर्शातें हुए लिया है कि गर्लफ्रेंड की सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम।