
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के डुमरा दक्षिण पंचायत में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से बाघमारा बीडीओ डॉ सुषमा आंनद, डीआरडीए के निदेशक मुमताज अली अहमद, मनरेगा के जिला परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार व प्रशिक्षु उपसमाहर्ता मुरारी नायक, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, बीएओ तरुण कुमार, सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप एवं डुमरा दक्षिण पंचायत के मुखिया आंनद कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य रंजीत हरि मौजूद थे। कार्यक्रम में बीडीओ ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिविर में लगे विभिन्न विभागों के काउंटर में योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन देने का अपील किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार समस्या हो तो लिखित आवेदन संबंधित विभाग के काउंटर में दें। कार्यक्रम में मनरेगा जॉब कार्ड, राजस्व व दाखिल खारिज, अबुआ आवास योजना, आधार सम्बन्धी सुधार, सर्वजन पेंशन योजना, बैंक स्किम एवं स्वास्थ्य सुविधाओं समेत विभिन्न योजनाओं व विभागों के 32 काउंटर लगाए गए थे। जिनमें काफी संख्या में ग्रामीण आवेदन कर रहे थे।

कार्यक्रम में योजनाओं से संबंधित अबुआ आवास योजना के 425, लगान रसीद के 4, आयुष्मान कार्ड के 117, मनरेगा के 12, सर्वजन पेंशन के 20, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना के 64, आधार कार्ड के 14 एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 54, गुरुजी क्रेडिट कार्ड के 104 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में कुल 1484 आवेदन प्राप्त हुए। वही शिकायत कोषांग में बिजली बिल से संबंधित 2, आधार रासन कार्ड में संसोधन के 65 आवेदन प्राप्त हुए। वही परिसंपत्ति में एसएचजी सदस्यों के बीच 160 आईडी कार्ड का वितरण एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 181 धोती साड़ी व 100 कंबल एवं 30 पौधा का वितरण किया गया। मौके पर डुमरा दक्षिण पंचायत के वार्ड सदस्य वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी, संजू देवी, सुषमा देवी, सरस्वती देवी, अवधेश रजक, दासु कुमार, नूतन सिंह आदि मौजूद थी।