
नई दिल्ली : शीत कालीन सत्र के दौरान लोकसभा में सांसदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कहा जा रहा है कि 14 लोकसभा सांसदों को शीत सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए सांसदों में कांग्रेस और डीएमके के कई सांसद शामिल हैं। इन दोनों पार्टियों के अलावा सीपीआई के भी एक सांसद पर यह कार्रवाई की गई है। जिन सांसदों को शीत सत्र के लिए निलंबित किया गया है उनमें मुख्य रूप से टीएन प्रतापन, एस ज्योतिमणि, हिबी ईडन, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस सहित अन्य सांसद शामिल है