
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा बड़ा पाण्डेयडीह स्थित मातृ सदन देव क्लिनिक में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं में हेल्थ किट एवं बच्चो का नए ड्रेस का वितरण किया गया। इसके अलावे महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर देव क्लिनिक के परमिला और बुलबुल द्वारा महिलाओं को जानकारी दिया गया कि शिशु के पैदा होने से लेकर छह माह तक सिर्फ मां का ही दूध पिलाना चाहिए। ऐसे समय में मां की खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन संतोष कुमार, गोपाल सिंह, सागर कुमार गुप्ता, लक्ष्मण रवानी, बबलू मिश्रा एवम देव क्लिनिक के जोयदीप, प्रमिला, बुलबुल, सरिता, पूजा, नेहा, अंशु, देवी, खुशबू, मधु, सुनीता, निश्रा मौजूद थे।
