WTC फाइनल: पांचवें दिन के पहले सत्र का खेल भारतीय टीम के नाम रहा

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। साउथम्पटन में आज टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पांचवें दिन का आगाज हो गया है। पांचवें दिन के पहले सत्र का खेल पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से न सिर्फ कीवी टीम को परेशानी में डाला बल्कि फैंस को भी खासा मनोरंजित किया।
दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने 101/2 के आगे से की थी और आज टीम को कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, शमी ने ऐसा होने न दिया। उन्होंने लगातार अपनी लाइन लेंग्थ से टेलर को परेशानी में डाला और उनको आउट करने में सफल रहे।
टेलर 37 गेंदों पर सिर्फ 11 का स्कोर करके आउट हुए। उनके बाद हैनरी निकोलस को इशांत शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इशांत ने निकोलस को सात के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया और मैच में जान फूंक दी।
शमी अभी भी अपनी लय में नजर आ रहे थे। टेलर के विकेट के बाद उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे बीजे वाटलिंग को आउट कर मैदान पर सनसनी फैला दी। शमी ने वाटलिंग को 1 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया और टीम इंडिया को पांचवीं सफलता दिलाई।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन