
चंडीगढ़ : पंजाब के मोगा में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पंजाब के मोगा में बुट्टर गांव के पास एक तेज गति से आ रही पत्थर लदा ट्रक के चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे ट्रक एक कार के ऊपर जाकर पलट गया। जिससे कार में सवार चार लोग वाहन में ही दब गए। और चारों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। बताया जाता है कि कार में सवार मरने वाले चार लोगों में नवविवाहित जोड़े के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने दोनाें वाहनों को जब्त कर घटना की जांव कर रही है।