
धनबाद : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा को उनके 34वें शहादत दिवस पर रणधीर वर्मा चौक पर उनके आदमकद प्रतिमा के सामने एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उपस्थित थे। । श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी कि जिस देश को बचाने के लिए उसने अपनी प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शो से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित मे कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हो या देश के दुश्मनों से लोहा लेने की बात झारखंड हमेशा ही अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि आज के पुलिस पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शहीद रणधीर वर्मा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व मंत्री सह शहीद रणधीर वर्मा की पत्नी प्रो. रीता वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि दी।