बीपीएससी परीक्षा से उपजा विवाद सड़कों पर दिखा

0
fastlive news

पटना : बिहार में बीपीएससी की परीक्षा रदद कर दोबारा करने की मांग को लेकर वहां के छात्र काफी उग्र है। बिहार के पटना में छात्रों ने आज अपनी मांगों को पूरा करवाने को लेकर सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किए। जिसमे बिहार के कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने नाराज छात्राओं के समर्थन में उतरकर इस आंदोलन को ओर धार देने की कोशिश की। वहीं आज के उग्र प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से वाटर कैनन तैनात कर पूरी तरह से तैयारी कर रखा था। हलाकि इस आंदोलन में अभी तक किसी तरह की जानमाल की कोई क्षति होने की अधिकारिक सूचना नहीं आई है। इस आंदोलन में छात्रों के समर्थन में बिहार के जाने माने नेता पप्पू यादव ने भी रोड मार्च कर अपना समर्थन जता दिया है। वहीं प्रशांत किशोर ने भी इस आंदोलन में अपना समर्थन जताते हुए अनशन पर बैठे रहने का फैसला लिया। आज के इस प्रदर्शन के दौरान पटना सहित आस पास के इलाकों से किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना तो नहीं है। लेकिन वहां का माहोल जभी भी तनाव पूर्ण होने की बात कही जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news